आनी: वॉलीबॉल के छात्र वर्ग में आनी जबकि छात्रा वर्ग में कुल्लू-1 रहा विजेता कन्या विद्यालय आनी खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन
कन्या विद्यालय आनी में पिछले चार दिनों से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत समापन हो गया है। समापन अवसर पर पूर्व जिला उपनिदेशक शिवराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि जबकि हिमालयन शिक्षा समिति के प्रबंधक निदेशक रफतार ठाकुर ने वशिष्ट अतिथि बतौर शिरकत की। खेलों के सफल आयोजन की स्कूल प्रशासन को बधाई दी और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की।