जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन द्वारा गुरुवार को नरपतगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर, प्रखंड स्थापना, नजारत, बीपीआरओ कार्यालय सहित प्रखंड परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया।