नवगछिया: हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग वीडियो मामले में परबत्ता थाना पुलिस ने आरोपी बमबम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद की गई है। एसपी वैभव शर्मा ने रविवार को बताया कि मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियार के लाइसेंस समेत अन्य बिंदुओं की जांच जारी है।