लोहरदगा: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- युवा अपनी ताकत पहचानें और सही दिशा में बढ़ें, बदलाव निश्चित है
लोहरदगा मुद्रिका बैंक्विट हॉल में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उराँव के समर्थन में युवाओं को संगठित करना।