लोहरदगा: लोहरदगा में अनिल उरांव के समर्थन में उतरे रघुवर दास, हेमंत सरकार पर साधा निशाना
नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लोहरदगा नगर परिषद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव के समर्थन में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास लोहरदगा पहुंचे।