मोहड़ा: घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख, पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद
Muhra, Gaya | Mar 29, 2026 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के अरई पंचायत के यमुनापुर गांव में आनंदी मांझी के घर में आग लगने से घर में रखे बक्सा बर्तन कपड़ा अनाज मोटरसाइकिल, साइकिल सब कुछ जलकर राख हो गया इसकी जानकारी देते हुए मोहड़ा प्रमुख प्रतिनिधि गया यादव ने बताया कि आनंदी मांझी पूरे परिवार के साथ बंगाल में ईंट भट्ठा पर था इसी दौरान शुक्रवार को दिन में उनके घर में अचानक आग लग गई।