भगवानपुर चौराहे के पास गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे पूरे निहाल मजरे बड़ेला गांव निवासी पाटन दीन गौतम सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पत्नी शिव देवी पुत्र सर्वजीत अमरेश विजय का रो-रो कर बुरा हाल है।