उधवा: मोहनपुर में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के बैनर तले प्रखंड कमिटी ओर से संगठन मजबूती को लेकर बैठक आयोजित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तरुण मंडल के आवास परिसर में रविवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के बैनर तले प्रखंड कमिटी ओर से संगठन मजबूती को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उधवा मोहम्मद नेजामुद्दीन ने किया। इस दौरान बैठक में संगठन मजबूती को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा किया गया।