बेगूसराय: बेगूसराय में दबंगों ने सड़क निर्माण काम को रोक, ग्रामीणों ने विरोध किया तो नाराज होकर दबंगों ने किया ग्रामीण पर हमला,
बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। सरकारी जमीन पर बन रही पीसीसी सड़क को रोकने पहुंचे दबंगों ने विरोध करने पर ग्रामीणों पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है,