बाघमारा/कतरास: लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकडाधौड़ा मुख्य मार्ग पर नशे में धुत स्कूटी सवार ने महिला को मारा ठोकर महिला को हुई घायल
महिला ज्योती देवी 38 वर्ष ज्यों हीऑटो से उतरी तभी कतरास की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी सवार चालक जो कि नशे में धुत था ,वह अपना संतुलन खोकर उक्त महिला को धक्का मार दिया ,जिससे महिला सड़क में गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी । दुर्घटना के बाद उक्त व्यक्ती स्कूटी छोड फरार हो गया ,घटना के बाद आस पास के स्थानीय लोगों की मदद से उक्त महिला को निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए भेजा गया ।