बाघमारा/कतरास: बाघमारा प्रखंड के भाटडीह क्षेत्र के महुदा बस्ती में बकरी फार्म में चोरों का धावा चोरों की हरकतें मोबाइल में हुई कैद
भाटडीह ओपी क्षेत्र महूदा बस्ती बकरी फार्म में चोरो ने धावा बोल दिया और आधा दर्जन बकरी को चोर वाहन में लादकर भाग निकले।इसी दौरान फार्म के कर्मी ने मोबाइल में चोरो की हरकत को देख लिया।जिसके बाद कर्मी ने फार्म मालिक और ग्रामीणो को इसकी जानकारी दी।फार्म मालिक ग्रामीणो की मदद से चोरो को पीछा कर पकड़ा।ग्रामीणो को देख तीन चोर फरार हो गया।लेकिन बकरी लोड बोलेरो वाहन और एक चोर ग्रामीणो के हत्थे चढ़ गया।