बाघमारा/कतरास: मोदीडीह में ब्लास्टिंग का विरोध करने पर सीआईएसएफ ने ग्रामीणों पर ताना पिस्टल वीडियो हो वायरल
घटना का विरोध जताने आउटसोर्सिंग परियोजना जा रहे ग्रामीणों को सीआईएसएफ जवान के द्वारा पिस्तौल दिखाकर चेतावनी देने पर ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों व सीआइएसएफ जवानों में जमकर नोकझोख हुई।सीआईएसएफ द्वारा ग्रामीणो को पिस्टल दिखाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हैवी ब्लास्टिंग का विरोध करने पँहुचे ग्रामीणो के साथ सीआईएसएफ की तीखी नोक झोंक हो रही है।