बरेली में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिटौली अंडरपास और रहपुरा अंडरपास के बीच गन्ना सेंटर के पास से एक युवक को अवैध असलहे के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ पुत्र महेंद्र पाल निवासी भोलापुर, फतेहगंज पश्चिमी (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है।