गौचरा गांव में तेज आंधी और बारिश ने मचाई भारी तबाही, महिला टीन से दबकर हुई मौत
Raebareli, Raebareli | May 29, 2026
29मई2026समय9:40पर रायबरेली में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। राही क्षेत्र के मिलएरिया गांव के गौचरा मजरे में तेज हवा के दौरान एक बड़ा पेड़ टीन शेड पर गिर गया। हादसे के समय टीन शेड के नीचे सो रही महिला पेड़ के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला की बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।