लखनादौन विकासखंड के लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम जोगीवाला में मामूली विवाद पर कुल्हाड़ी चल गई है। करीब सात लोगों के ऊपर लखनादौन पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच में लिया है। आरोप है कि सात लोगों ने मिलकर महिला बच्चे और एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है।