सिवनी मालवा: 27 अक्टूबर से सिवनी मालवा क्षेत्र में मिलेगा रवि फसल के लिए तवा नहर का पानी, कमिश्नर ने जल संसाधन विभाग को दिए निर्देश
बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में आयोजित हुई। जानकारी के मुताबिक कमिश्नर श्रीकांत बनोट ने जल संसाधन विभाग को रवि फसल के लिए तवा नहर का पानी देने के निर्देश दिए हैं जिसके अनुसार सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 27 अक्टूबर से रवि फसल की बोवनी की शुरुआत के लिए तवा नहर में पानी छोड़ा जाएगा।