खैरथल: खैरथल में रेलवे फाटक 93 पिछले 45 दिन में पांचवीं बार रहेगा बंद, हल्के वाहनों को अंडरपास से निकाला जाएगा
खैरथल में मुख्य रेलवे फाटक संख्या 93 शनिवार को ट्रैक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता विनीत दास ने शनिवार सुबह 7:00 बजे बताया की फाटक सुबह 7:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक वाहनों की आवाज आई के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान हल्के वाहन अंडरपास से और भारी वाहन रेलवे फाटक संख्या 91 सहित वैकल्पिक मार्गो से निकाले जाएंगे।