मोहनलालगंज: स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत अभियान: एसएसबी ने चलाया सफाई और हरितीकरण अभियान
मोहनलालगंज स्थित चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में बुधवार को ‘स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत विशेष स्वच्छता एवं हरितीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जवानों और कर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई की, फूलों की क्यारियों की निराई-गुड़ाई की तथा पौधों की सिंचाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।