करनैलगंज: परसपुर भूमि फर्जीवाड़े में डेढ़ दर्जन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
परसपुर नगर की बेशकीमती भूमि का कूटरचित दस्तावेज से इकरारनामा करने के मामले मे SP विनीत जायसवाल के निर्देश पर डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बहुचर्चित मामले मे मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों मे हड़कंप मचा हुआ है। रविवार 6 बजे परसपुर थानाध्यक्ष ने बताया मामले की विवेचना SI दिनेश सिंह को सौंपी गयी है।