मंडला: महाराजपुर पुलिस ने आंगन तिराहा पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 21 चालान काटे
Mandla, Mandla | Sep 14, 2025 पुलिस अधीक्षक राजा सकलेचा के निर्देशन पर वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। रविवार को शाम 5:00 बजे जिले के महाराजपुर में महाराजपुर थाना प्रभारी डॉक्टर जय सिंह यादव के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान 2 पहिया,4 पहिया वाहन सहित सभी बड़े वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 21 चालान काटे गए। जिससे ₹9700 वसूल किए।