लोहरदगा: लोहरदगा में सूंड़ी शौंडिक वैश्य समाज की राष्ट्रीय बैठक, एकजुटता और दहेजमुक्त विवाह का संकल्प, शिवरतन गुप्ता बने अध्यक्ष
लोहरदगा साहू धर्मशाला में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अखिल भारतीय सूंड़ी शौंडिक वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यदल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के स्तंभ स्वर्गीय राय साहब बलदेव साहू एवं स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू की उनके आवास पर स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई।