ग्राम रामपुर में एक खाद-बीज विक्रेता को किसान को यूरिया न देना महंगा पड़ गया। कृषि उप संचालक रविकांत सिंह ने बुधवार को शाम करीब 6 बजे मेसर्स कुशवाह फर्टिलाइजर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान फर्म द्वारा किसी भी तरह के उर्वरक की खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।सहायक संचालक शैलेंद्र राठौर ने बताया किसान ने शिकायत की थी।