रोहतास: जमुआ गाँव में सिलेंडर लीक से लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
Rohtas, Rohtas | Mar 30, 2026 रोहतास प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह (जमुआ) गाँव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेजू राम के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बच्चों को बचाने के दौरान तेजू राम के हाथ और पैर झुलस गए