नागौर में एसपी ऑफिस के पास में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे यह घटना हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें रवाना किया,काफी देर बाद मौके से भीड़ हटी।