हिलसा: चिकसौरा बाजार में घुसा बाढ़ का पानी, सीओ ने किया निरीक्षण
Hilsa, Nalanda | Sep 19, 2024 हिलसा के पश्चिमी इलाका में लोकाईन नदी में पानी आया उसके बाद कई स्थान पर तटबंध टूटे। बाढ़ का पानी चिकसौरा बाजार में प्रवेश कर दिया जिसके कारण बाजार के रास्ता में जल जमाव हो गया है। दर्जनों दुकानदार अपनी दुकान को बंद रखने का काम किए हैं। चिकसौरा बाजार के पुर्व दिशा मे महादलीत टोला में बाढ़ के पानी से घरों आने से लोग घर से निकलना मुश्किल हो गया है।