अररिया: डेहटी में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 31, 2025 अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के डेह टी गांव में एक बाइक का अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बाइक के सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवारो का इलाज किया जा रहा है.