अररिया: मधुरा दक्षिण में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 31, 2025 अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा दक्षिण में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति को दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घायल को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में इलाज किया गया.