एत्मादपुर: न्याय की गुहार लेकर लखनऊ पहुंची कालिंदी विहार की महिला, CM आवास के पास रोकी गई, आगरा पुलिस पर अभद्रता का आरोप
आगरा की कालिंदी विहार निवासी युवती सरजू यादव न्याय की गुहार लेकर लखनऊ पहुंची, जहां सीएम आवास की ओर जाते समय पुलिस ने उसे संदिग्ध मानकर रोक लिया। युवती ने रोते हुए ट्रांस यमुना थाने के दरोगा रोहित व चार एसआई पर मारपीट व बदतमीजी के आरोप लगाए। महिला पुलिस उसे गौतमपल्ली थाने ले गई, बाद में आगरा पुलिस उसे वापस ले आई।