हरदा: हरदा जिले में भरे वेयर हाउसों की खरीदी अब नजदीकी केंद्रों पर होगी शिफ्ट
Harda, Harda | May 9, 2026 शनिवार को आज 9 मई दोपहर 1 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नए खरीदी केंद्रों का चयन इस प्रकार किया जाए, जिससे किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले के विभिन्न वेयर हाउसों में भंडारित गेहूं के परिवहन की तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।