बांधवगढ़: मुहर्रम पर उमरिया में निकली बाबा हुजूर की सवारी, अमन-चैन और भाईचारे की दुआओं से गूंजा शहर
उमरिया में मुहर्रम पर्व पर देर रात निकली बाबा हुजूर की पारंपरिक सवारी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों अकीदतमंद सवारी के साथ चलते रहे और अमन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआएं मांगते रहे। पूरे शहर में श्रद्धा और अकीदत का माहौल देखने को मिला।26 जून की रात करीब एक बजे इमामबाड़ा से उमरिया वाले बाबा हुजूर की सवारी निकली। वहीं मुरादगाह में लोगों ने आशीर्वाद लिए।