गोहपारु: गोहपारू में बनाए जा रहे खाद बीज गोदाम में लापरवाही करने वाले ठेकेदार की विपरण विभाग में हुई शिकायत कार्यवाही की मांग
शहडोल जिले के गोहपारू में खाद बीज के लिए बनाए जा रहे गोदाम में लापरवाही करने वाले ठेकेदार की विपरण विभाग में शिकायत हुई है, शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है,जिससे आने वाले दिनों में विभाग को काफी नुकसान हो सकता है,जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीण ने विभागीय अधिकारियों से की है,और कार्यवाही की मांग की है।