गोहपारु: पलसऊ गांव में पीएम जनमन योजना अंतर्गत बनने वाली आंगनबाड़ी भवन का विधायक ने किया भूमि पूजन सरपंच सचिव रहे मौजूद
शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारु अंतर्गत ग्राम पंचायत पलसऊ में पीएम जनमन योजना अंतर्गत लगभग 12 लाख की लागत से बनने वाली आंगनबाड़ी भवन का जयसिंहनगर क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने भूमि पूजन किया है,इस दौरान जनपद पंचायत गोहपारु के अधिकारी कर्मचारी के अलावा स्थानीय ग्रामीण सहित सरपंच सचिव मौजूद रहे हैं।