बरहट: कटौना पेट्रोल पंप के पास ऑटो पेड़ से टकराई, गर्भवती महिला सहित तीन घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Barhat, Jamui | Feb 20, 2024 गिद्धौर मुख्य मार्ग के कटौना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार ऑटो पेड़ से टकरा गई। हादसे में ऑटो पर सवार गर्भवती महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान रतनपुर निवासी जितेंद्र कुमार उसकी पत्नी लता कुमारी तथा गर्भवती महिला रितु कुमारी के रूप में की गई है।