राजगढ़: मूंदीताल गांव में कुंड में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, राजगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, सांगवान ने किया रेस्क्यू
Rajgarh, Churu | Apr 30, 2026 राजगढ थाना क्षेत्र के मूंदीताल गांव में सिकंदर सिंह पुत्र शैतान सिंह राजपूत निवासी मूंदीताल कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह कुंड में गिर गया। कुंड में गहरा पानी होने के कारण सिकंदर सिंह की पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रसिद्ध स्नेककेचर एवं गोताखोर नरेन्द्र सांगवान ने मानवता का परिचय देकर शव को कुण्ड से बाहर निकाला।