बरेली: क्योलाडिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा रोड पर हुआ भीषण हादसा, जिसमें दो की मौत और पांच घायल हुए
क्योंलाडिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा रोड पर एक भीषण हादसा देखने को मिला है। जहां दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।