पटियाली नगर के बाईपास रोड स्थित सेंट के एम इंटर कॉलेज में संचालित भव्य रामकथा के आठवें दिवस शुक्रवार को आचार्य गौरव कृष्ण पाण्डेय के मुखारबिंदु से भरत चरित्र का सजीव एवं भावनात्मक वर्णन किया गया। कथा के दौरान व्यास जी ने भाई के प्रति भाई के कर्तव्य, त्याग और निष्काम प्रेम की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए भरत के आदर्श चरित्र को विस्तार से समझाया।