सीतापुर: नवीन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर महिला को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर नवीन चौक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हाथ से में बाइक पर पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना के बाद बाइक लेकर बाइक चालक फरार हो गया वहीं ट्रक चालक भी ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।