मदनपुर: घटराइन बड़का भुइयां बीघा गांव के पूरब दो मासूम बच्चे वज्रपात की चपेट में आने से हुए मौत
मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन बड़का भुइयां बीघा गांव के पूरब दो मासूम बच्चे की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर 3:00 बजे की है। मृतकों की पहचान उसी गांव निवासी राम प्यारे भुइयां के 11 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार व गणेश भुइयां के 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। इलाज के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गय