बहराइच: नोवा हॉस्पिटल के पास युवक की दबंगों ने की पिटाई, घायल अवस्था मे पहुंचाया गया अस्पताल
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के नोवा हॉस्पिटल के पास पूल गेम खेलने गए फ्रीगंज निवासी अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद रफी की दबंगों ने पिटाई कर दी। घायल अवस्था मे उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच मे जुट गयी है।