रायबरेली: रायबरेली आईटीआई मैदान में कांग्रेस व सपा के गठबंधन की विशाल जनसभा का होगा आयोजन, तैयारी पूरी
रायबरेली में शुक्रवार को कांग्रेस व सपा के गठबंधन की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनसभा के आयोजन में दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव,एल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा तेलंगाना सीएम आदि दिग्गज मंच को साझा करेंगे।