रायबरेली: रायबरेली के भुए मऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात चल रही है विशेष बैठक
आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी एवं सोनिया गांधी से मुलाकात की गई। साथ ही साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में शामिल अमेठी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत सहित बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे।