हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज क्षेत्र में लगभग 80 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आकर जलकर हुई खाक
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में लगभग 80 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई। कान्हीपुर, उस्मानपुर, गौरी और सादुल्लापुर सहित कई गांवों की फसलें जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग राजन तिवारी के खेत में बिजली विभाग के तार से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे लगी।