सिकंदरा: वज्रपात से भैंस की मौत, पशुपालक को ₹70 हजार का नुकसान हुआ
Sikandra, Jamui | May 12, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरचा गांव में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के करीब वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालेश्वर यादव अपनी भैंस को कटहरा आहर के समीप चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।