दानापुर छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। छावनी परिषद की टीम ने सदर बाजार बस पड़ाव से छावनी सदन रोड तक अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के