लांजी: कारंजा बापड़ी मार्ग पर पहली बारिश में गिरे बिजली के खंभे, RDSS कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
कारंजा–बापड़ी मार्ग पर RDSS फीडर सेपरेशन परियोजना के तहत हाल ही में लगाए गए कई बिजली के खंभे पहली ही बारिश में गिर गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है। ग्रामीणों का मंगलवार लगभग प्रातः 8 बजे कहना है कि पुराने खंभे आज भी मजबूती से खड़े हैं, जबकि नए खंभे पहली बारिश में ही धराशायी हो गए।