गरोठ पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी भेरूलाल पिता भागीरथ मेघवाल, निवासी बरड़िया अमरा, गरोठ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पवन की दुकान, दसोरिया रोड पर मौजूद था, तभी शिवनारायण पिता शंकरलाल मेघवाल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।