गरखा: गरखा के पहाड़पुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, पुलिस जांच कर रही है
Garkha, Saran | May 6, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर लचका पुल के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गरखा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर मंगलवार को करीब 9:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया एवं अगली कार्रवाई में जुट गई।