बनियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खबसी से 10 वर्षीय बालक सन्नी कुमार के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया.बनियापुर थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान के परिणामस्वरूप अपहरण कांड में संलिप्त अभियुक्त छठु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अपहरण बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया.