गढ़वा: भंवरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में बोलेरो-बाइक की टक्कर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गढ़वा में हुआ पोस्टमार्टम
Garhwa, Garhwa | Apr 22, 2026 गढ़वा–रंका एनएच 343 पर मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रंका थाना क्षेत्र के चुतरु गांव निवासी लोटन मांझी और उनकी पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी मछली पकड़कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भंवरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो और उनकी बाइक