बालाघाट: हेलमेट चेकिंग के दौरान युवक ने किया हंगामा, खुद को बताया सांसद प्रत्याशी
नगर के कालीपुतली चौक में शुक्रवार को यातायात पुलिस की हेलमेट चेकिंग के दौरान एक युवक ने जमकर हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे संदीप सोनी को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने पर युवक भड़क गया और मौके पर बहस शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने पुल